बीआईटी मेसरा में आपसी सहयोग, नीति व दूरदर्शी मानसिकता पर सत्र हुआ

रांची | बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के वास्तुकला एवं योजना विभाग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग ने निर्विकल्प मंथन का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की डीन डॉ. श्रद्धा शिवानी ने आपसी सहयोग, नीति और दूरदर्शी मानसिकता पर सत्र का आयोजन किया। मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित कुमार पांडे और ईआईटी कानपुर के सलाहकार मनोचिकित्सक डॉ. आलोक बाजपेई ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताया। नेतृत्व परामर्शदाता डॉ. हिमांशु शेखर ने नेतृत्व की गुणवत्ता पर अपने विचार साझा किए। मौके पर डॉ. स्मृति मिश्रा व डॉ. प्रशांत प्रसाद उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *