जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन चुनाव 14 को, विकास खन्ना प्रधानगी के दावेदार

भास्कर न्यूज | अमृतसर जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के साल 2025-26 के लिए सालाना चुनाव 14 मई को होंगे, चुनाव से पहले इसी दिन एसोसिएशन की सालाना जनरल मीटिंग भी आयोजित होगी। चुनाव के लिए मौजूदा उपप्रधान विकास खन्ना ने प्रधान पद पर दावेदारी पेश की है, जबकि संयुक्त सचिव मनोज महाजन ने दोबारा इस पद के लिए अप्लाई किया है। उनके अलावा एडवोकेट रजनीश खन्ना तथा एडवोकेट सुनील अरोडा ने महासचिव पद के लिए अप्लाई किया है। मौजूदा महासचिव मुकेश वर्मा ने बताया कि 12 मई नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है , 13 मई को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। 14 मई को सालाना जनरल बैठक के तहत ही चुनाव करवाएं जाएंगे। उन्होंने खुलासा किया कि अगर उक्त पदाधिकारियों के सामने कोई अन्य दावेदार प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व उपप्रधान के लिए दावेदारी नहीं करेगा तो चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो जाएंगे अगर कोई दावेदारी पेश करेगा तो मतदान होना तय है। उन्होंने कहा कि यूं सालाना चुनाव सर्वसम्मति से ही होते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 सालों में मात्र एक दो बार ही चुनाव मतदान के माध्यम से हुए थे, जबकि दशकों तक सर्वसम्मति से ही चुनाव होते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव स्थल की घोषणा अगले एक दो दिन में कर दी जाएगी। वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के कुल 140 सदस्य हैं, इनमें से 28 सदस्यों यानि करीब 20 प्रतिशत सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने का प्रावधान हैं। कार्यकारिणी सदस्य बनने के चाहवान वकील व सीए अपने आवेदन दे सकते हैं अभी तक 6 सदस्यों के कार्यकारिणी सदस्यता के लिए आवेदन हासिल हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *