अमृतसर| वर्ल्ड सिख चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की तरफ से अमृतसर- इंडिया बिजनेस सम्मिट 8 मई को जलियांवालाबाग के सामने स्थित होटल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा । इसमें सिख चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के देश के समस्त राज्यों के 35 से अधिक प्रधान व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के हरियाणा चैप्टर के प्रधान के एमडी हरमीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि उक्त सम्मिट के आयोजन के बाद तुरंत बाद शाम को 6 बजे चैंबर्स का ऑफ कॉमर्स के प्रधान परमजीत सिंह चड्ढा के साथ पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल, लघु उद्योग भारती एवं अन्य औद्योगिक संस्थाओं के उद्योगपतियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारेलाल सेठ, महासचिव समीर जैन, लघु उद्योग भारती के प्रधान अमित कपूर, डॉ. जेपी सिंह, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला, महासचिव चरणजीत शर्मा, उप प्रधान सुभाष अरोड़ा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उप प्रधान रंजन अग्रवाल इत्यादि उद्योगपति भी शामिल होंगे।


