जीएसटी 2.0 से स्थानीय व्यापार को मिलेगी नई ऊर्जा : बाघमार

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग रविवार को शहर के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र इंदिरा मार्केट और स्टेशन रोड में महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने दुकानों का दौरा कर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए नए जीएसटी रिफॉर्म (सीएसटी 2.0) के प्रभाव, लाभ और इसके स्थानीय व्यापार पर सकारात्मक असर को लेकर संवाद किया। महापौर ने व्यापारियों को समझाया कि जीएसटी 2.0 सुधार का उद्देश्य व्यापार को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना है। सरकार द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुओं, घरेलू उपभोग सामग्री और छोटे व्यवसायिक उत्पादों पर टैक्स दरों में की गई कटौती से उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, पार्षद विद्यावती सिंह, साजन जोसफ, लोकेश्वरी ठाकुर, आशीष चंद्राकर, मनोज सोनी, शिवेंद्र परिहार, विनोद मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *