दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, पशु एवं मानव स्वास्थ्य पर होगा मंथन

सिटी रिपोर्टर| दुर्ग कामधेनु विश्वविद्यालय में सोमवार से स्ट्रेन्दनिंग वन हेल्थ सिनर्जी कॅाम्बेटिंग एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) थ्रु क्रॉस सेक्टोरियल इनोवेशन एंड इंटीग्रेशन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित है। सम्मेलन इंडियन वेटनरी एसोसिएशन तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। सचिव डॉ. निधि रावत ने बताया कि सम्मेलन पशु एवं मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और वन्यजीवों के बीच बहु क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। आयोजन सचिव डॉ. सन्नाट ने बताया कि सम्मेलन में 8 तकनीकी सत्र और पोस्टर रेजिस्टेंस होगा। लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम होंगे। विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा होंगे। विशेष अतिथि पशुपालन आयुक्त भारत सरकार, डॉ. प्रवीण मलिक, कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ एम्स, रायपुर, लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विवि, रायपुर के डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति उद्यानिकी एवं वानिकी विवि, सांकरा पाटन प्रो. रविरत्न सक्सेना, कुलपति लुवास, हिसार डॉ. विनोद कुमार वर्मा, निदेशक एनआइओएच नागपुर डॉ. प्रज्ञा यादव मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *