जीटी और समता एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव:राजा की मंडी नहीं बल्कि बिल्लोचपुरा स्टेशन पर रुकेंगी दोनों ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने भोपाल से गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया है। अब भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12615/16 चेन्नई एग्मोर–नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12807/08 विशाखपट्टनम–हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस का ठहराव राजा की मंडी स्टेशन के स्थान पर बिल्लोचपुरा स्टेशन पर किया जाएगा। यह रहेगा स्टेशन पर रुकने का समय
16 मार्च से ट्रेन संख्या 12807 विशाखपट्टनम–हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस बिल्लोचपुरा स्टेशन पर दोपहर 3:14 बजे आएगी और 3:16 बजे प्रस्थान करेगी।
15 मार्च से ट्रेन संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन–विशाखपट्टनम समता एक्सप्रेस बिल्लोचपुरा स्टेशन पर 08:55 बजे आएगी और 08:57 बजे प्रस्थान करेगी।
16 मार्च से ट्रेन संख्या 12615 चेन्नई एग्मोर–नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस बिल्लोचपुरा स्टेशन पर रात 02:02 बजे आएगी और 02:04 बजे प्रस्थान करेगी।
14 मार्च से ट्रेन संख्या 12616 नई दिल्ली–चेन्नई एग्मोर जीटी एक्सप्रेस बिल्लोचपुरा स्टेशन पर शाम 6:15 बजे आएगी और 6:17 बजे प्रस्थान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *