जीपीएम के सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी और लापरवाही पर कार्रवाई:41 अधिकारी-कर्मचारी लेट, 5 विभागों में ताले; कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

जीपीएम जिले में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर जिला संयुक्त कार्यालय भवन में किए गए औचक निरीक्षण में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। निरीक्षण के दौरान 41 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय समय पर नहीं पहुंचे, जबकि 5 महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय पूरी तरह से बंद मिले। बंद मिले कार्यालयों में श्रम विभाग, रोजगार विभाग, उद्यान विभाग, परिवहन विभाग और जिला व्यापार उद्योग केंद्र शामिल हैं। कलेक्टर मंडावी ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर और जॉइंट कलेक्टर की टीम ने कंपोजिट बिल्डिंग में अचानक निरीक्षण किया। अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जवाब प्राप्त होने के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *