जीप में अवैध टोपीदार बंदूक लेकर घूमते 3 आरोपी गिरफ्तार:हथियार से क्या करने वाले थे इसको लेकर पुलिस की जांच पड़ताल जारी

बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक जीप भी जब्त की है। फिलहाल तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। टोपीदार बंदूक से क्या करने वाले थे इसको लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल आईदानराम मय जाब्ता 11 फवरी को गश्त के दौरान वही की ढाणी से सिणधरी जाने वाली डामर सड़क पर वही की ढाणी पहुंचे। सड़क किनारे एक जीप खड़ी दिखाई दी। जिसमें तीन व्यक्ति बैठे थे। संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक करने के लिए सरकारी गाड़ी नजदीक ले जाने पर ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति गाड़ी को स्टार्ट करने लगा। जिसको वही पर इशारा दिया और सरकारी गाड़ी आड़े देकर रुकवाया। गाड़ी के अंदर देखा तो ड्राइवर सीट के पास की सीट पर बैठे व्यक्ति की गोद में एक टोपीदार बंदूक दिखाई दी। उससे नाम-पत्ते पूछे गए। तो उसने अपना नाम दीपाराम पुत्र मावाराम निवासी गोलिया महेचान सिणधरी होना बताया।
जीप ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जमाल खान पुत्र हबीब खान निवासी मिठौड़ा सिवाना और पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति अपना नाम घेवाराम पुत्र बूटााराम निवासी इंद्राणा सिवाना होना बताया। रात के समय बंदूक लेकर घूमने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। न ही बंदूक रखने का कोई लाइसेंस बताया। सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि- आरोपी दीपाराम पुत्र मावाराम निवासी गोलिया महेचा, जमान खान पुत्र हबीब खान निवासी मिठौड़ा सिवाना, घेवाराम पुत्र बूटाराम निवासी इंद्राणा सिवाना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल आईदानराम, कांस्टेबल किशोर कुमार, लाभुराम, सुखदेव शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *