जीवन का लक्ष्य हनुमान जी का हर घर में वास हो : अतुल खन्ना

अमृतसर| सेवा कुंज श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी की बैठक रविवार को हुई। जिसमें 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाने पर विचार किया गया। चेयरमैन अतुल खन्ना और प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक दौरान कई सदस्य पहुंचे। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि इस बार गुरु पूर्णिमा अनिल मालिक के निवास स्थान रणजीत एवेन्यू में सुबह 8 बजे मनाई जाएगी। इससे पहले श्री गुरु हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कई रास्तों से होते शोभायात्रा मालिक के घर पहुंचेगी। जहां हनुमान जी का दुग्ध स्नान करवा कर संकीर्तन किया जाएगा। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि हमारे जीवन का एक ही लक्ष्य है कि हनुमान जी का हर घर में वास हो और हर कोई आपका दास हो। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में परिवार के सभी सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस बैठक में कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *