भास्कर न्यूज | अमृतसर बटाला रोड विजय नगर में जन कल्याण संगम के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। प्रधान पुरुषोत्तम दास शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई सदस्य पहुंचे। इस मौके पर प्रधान ने बताया कि यह संस्था लगभग 40 सालों से जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता कर रही है जिसमें चैरिटेबल हॉस्पिटल संचालन करके मरीजों को चैकअप के साथ-साथ माहिर डॉक्टरों की टीम जनरल मेडिकल, दांतों की बीमारियां, आंखों की बीमारियां और चमड़ी रोगों की बीमारियों का इलाज करते हैं। इसी तरह संस्था की ओर से लड़कियों को सिलाई कढ़ाई सिखाई जाती है। इस बैठक में अश्विनी कुमार शर्मा, ज्वाइंट सेक्रटरी राकेश कुमार चड्ढा, कोषाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, राजकुमार, सुभाष कुमार भाटिया, सुभाष बब्बर समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


