योग हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है : गुरुबक्श राय महाराज

गोल बाग स्थित योग साधना आश्रम में रविवार को मासिक सत्संग किया। आश्रम संचालक स्वामी गुरबख्श राय महाराज की अध्यक्षता में किए सत्संग दौरान आरती की गई। इसके बाद भजन गायकों ने प्रभु वंदना गाई। इस मौके पर प्रवचन करते स्वामी गुरबख्श राय महाराज ने कहा कि योग हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिर करता है। यह तनाव, चिंता, थकान और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आज की जीवनशैली में हम भागदौड़, तनाव और अस्वस्थ आदतों से घिरे रहते हैं। ऐसे में योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय विद्या है जो हमें प्राकृतिक और स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाती है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की कुंजी है। योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है, वह तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और एक स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *