रोटरी क्लब ऑफ अमृतसर का ताजपोशी समारोह, पंडित महिंदरपाल बने प्रधान

रोटरी क्लब आफ अमृतसर के स्थानीय होटल में ताजपोशी समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पंडित महिंदरपाल शर्मा की साल 2025-26 के लिए प्रधानगी के लिए ताजपोशी हुई। ताजपोशी अधिकारी रोटेरियन सीए दविंदर सिंह की देखरेख में हुए ताजपोशी समारोह में पूर्व प्रधान सुरिंदर सिंह गांधी ने महिंदरपाल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मुख्यातिथि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. कर्मजीत सिंह ने अपने संबोधन में मानसिक तनाव में जी रहे युवाओं की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज का युवा स्ट्रेटसफुल लाइफ जी रहा है। उसे इस तनाव वाले जीवन से बाहर निकालने के लिए समाज को मिल जुलकर प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए एनओजी रोटरी व अन्यों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। किसी भी तरीके से युवाओं को अपने साथ जोड़े रखना चाहिए। परिजनों को भी अपने युवा बच्चों की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनके लिए घर में फ्रेंडली माहौल बनाने की जरूरत है। माहौल ही नहीं व्यवहार भी फ्रेंडली रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सच्ची खुशी सेवा से ही मिलती है जबकि रोटरी क्लब्स दूसरों को खुशी प्रदान करने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। रोटेरियन्स का भी एकमात्र मकसद व लक्ष्य जरूरतमंंदों की सेवा करना होना चाहिए। वहीं पूर्व सचिव जेसमीन कौर गिल व गुरिंदरपाल कौर को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह इंजीनियर मनजीत सिंह सचिव व अशोक कुमार शर्मा वित्त सचिव मनोनीत किए गए हैं। रोटेरियन सीए दविंदर सिंह क्लब ट्रेनर व सौरभ कक्कड संयुक्त सचिव मनोनीत किए गए हैं। रोटेरियन निर्मल सिंह आनंद सर्वसम्मति से सरगेट-एट-आर्म्स चयनित किए गए हैं। टीम डायरेक्टर में सुरिंदर सिंह गांधी, डा. प्रताप सिंह मल्होत्रा, रीटा शर्मा, प्रताप पट्टी को शामिल किया गया है। रोटेरियन सुदर्शन कपूर, महेश सागर, दविंदर सिंह, विजय नैयर व विकास कुमार को सलाहकार बनाया गया है। विशेषातिथि विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने वीसी कर्मजीत सिंह से यूनिवर्सिटी में शाम की ला क्लासेस फिर से शुरू करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कभी शाम को ला क्लासेस लगने से स्टूडेंट्स के साथ-साथ वकीलों को भी काफी फायदा होता था। इसलिए इन क्लासों को जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाना चाहिए। इससे पहले नवनियुक्त प्रधान महिंदरपाल शर्मा, सीए दविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह गांधी, सुदर्शन कपूर ने वीसी कर्मजीत सिंह, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को विशेष तौर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रोटेरियन सुदर्शन कपूर, रोटेरियन राजीव खन्ना, दीपक खन्ना, निर्मल सिंह आनंद, अविनाश महेंद्रू, रोटेरिनय दलजीत सिंह अरोडा, पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह हीरा, डा. पीएस ग्रोवर विशेष तौर से मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *