जीवन में सदैव धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास:माली समाज छात्रावास में अपनी बेटी बने महान संस्कार शिविर का आयोजन

जालोर माली समाज सेवा संस्थान के द्वारा छात्रावास में अपनी बेटी बने महान संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषि ज्ञान आत्मानंद महाराज ने अपने प्रवचन में बालिकाओं व महिलाओं को अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की बात की। माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष नितिन सोलंकी के नेतृत्व में आयोजन बालिका संस्कार शिविर में भारत माता संस्कार सेवा ट्रस्ट के ऋषि ज्ञान आत्मा नंद महाराज के द्वारा कार्यक्रम में मां सरस्वती, संत लिखमीदास महाराज, सावित्री बाई फूले, ज्योति बा फूले की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित कर की गई। महाराज ने कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों व बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहां कि जीवन में व्यवहार अनुशासन आचरण आदि पर संस्कारों का प्रभाव रहता है और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की कोशिश करें। अपने दैनिक जीवन में सदैव धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करें जिसमें अनको बाधाओं का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात की। जिसके साथ समाज में जरूरत के साथ आगे आने वाले भामाशाह, महिला कार्यकर्ता का महाराज के द्वारा दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करें। इस दौरान बड़ी संख्या में माली समाज की बालिकाएं, महिला व पुरूष मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *