नागौर | शहर व आस-पास के 10 किमी के दायरे में एक युवा टीम आमजन के साथ पशु-पक्षियों की सेवा का काम कर रही है। इसका संचालन 10 सदस्यों की टीम कर रही है। यह टीम हर रविवार को गोशालाओं में जाकर दिनभर गायों को सब्जी व चारा खिलाने का काम भी करती है। वहीं सड़क हादसों के दौरान घायलों की सूचना मिलते ही टीम के सदस्य मौके पर पहुंच जाते है तथा अस्पताल पहुंचाते है। वहीं पक्षियों को गोचिकित्सालय ले जाकर इलाज करवाते है। 2016 में जोधपुर रोड पर एक हादसा हुआ जिसमें घायल कराह रहा था। लेकिन लोग मदद करने की बजाय उसके वीडियो बना रहे थे। एंबुलेंस आने तक किसी ने उसको छूआ तक नहीं। नतीजतन उसकी अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। अगर समय पर इलाज मिलता तो जान बच सकती थी। इस पर युवा टीम ने निर्णय लिया की घायलो की मदद करेंगे ताकि किसी की जान बचाई जा सके। धीरे-धीरे पशु-पक्षियों की भी सेवा शुरू कर दी। -जैसा संस्था के विकास ने भास्कर को बताया घायल जीवों की मदद के लिए यहां फोन करें 6376321234 कार्यालय का पता : शीतला माता मंदिर के पास, मानासर, नागौर


