भास्कर न्यूज|लावालौंग मनरेगा के स्थान पर प्रस्तावित विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी विधेयक 2025 योजना को लेकर कांग्रेस एवं झामुमो द्वारा किए जा रहे विरोध पर भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना तथ्य जाने राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है।उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को समाप्त करना नहीं, बल्कि उसे और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाना है।इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। मंडल अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी गरीब मजदूर के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में गरीबों की हितैषी है,तो उसे बेवजह विरोध करने और जनता को भ्रमित करने के बजाय सकारात्मक सुझाव देने चाहिए।अंत में खगेश्वर साहू ने कहा कि आने वाले समय में जनता स्वयं देखेगी कि जी राम जी जैसी योजनाएं ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।


