इटखोरी| इटखोरी क्लस्टर की सहियाओं की समीक्षा बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता अस्पताल के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मारूफ खान ने किया। बैठक में सहिया साथियों से संबंधित कार्य प्रतिवेदन रिपोर्ट जमा किया गया। साथ ही विगत माह में किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई।बैठक में सहियाओं को निर्देश दिया गया कि आगामी जनवरी माह में लगने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला का प्रचार प्रसार कर उसपर फोकस करें। उससे संबंधित कार्यों की भी जानकारी उन्हें दी गई। बैठक में फैमिली प्लानिंग बीटीटी एवं सहिया साथी उपस्थित थे।


