‘जी राम जी’ विधेयक भारत के नवयुग की नींव…सांसद बृजमोहन:संसद में सांसद बोले कानून रोज़गार-स्वाभिमान,समृद्धि का सूर्योदय लाएगा; विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने “जी राम जी” विधेयक पर प्रथम वक्ता के रूप में चर्चा की शुरुआत करते हुए इसे ग्रामीण भारत के नवयुग की नींव बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक गांवों को स्वावलंबी बनाने, बेरोजगारी खत्म करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। अपने संबोधन में सांसद अग्रवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा कानून लाया गया है, जो गांवों को संसाधनयुक्त बनाएगा। सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से गांव विकसित और आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिनों का रोजगार था, वहीं ‘जी राम जी’ विधेयक 125 दिनों के रोजगार, समयबद्ध काम, बेरोजगारी भत्ता और डिजिटल मस्टर रोल की गारंटी देता है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। पीएम मोदी महात्मा गांधी के स्वराज सपने को साकार कर रहे सांसद बृजमोहन ने कहा कि गांधी जी के ग्राम-स्वराज के सपने को साकार करने का काम अगर कोई कर रहा है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस केवल गांधी जी का नाम ब्रांड की तरह इस्तेमाल करती रही है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा—“क्या राहुल गांधी तनख़्वाह के बदले जलेबी लेंगे?” उन्होंने ‘जी राम जी’ का अर्थ बताते हुए कहा—V विकसित, B भारत, G गारंटी, R रोजगार, A आजीविका और M मिशन। यह योजना राम राज्य की भावना के अनुरूप गांवों में न्याय, रोजगार और समृद्धि सुनिश्चित करेगी। डिजिटल व्यवस्था से फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। योजना से रुकेगा पलायन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से पलायन रुकेगा, खेती को मजदूर मिलेंगे और शहरी क्षेत्रों पर दबाव कम होगा। आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डेढ़ लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस ऐतिहासिक विधेयक के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह कानून गांवों में समृद्धि, स्वाभिमान और अवसरों का नया सूर्योदय करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *