सीहोर में RAF का फ्लैग मार्च:बुदनी, शाहगंज और बक्तरा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एरिया डोमिनेशन

सीहोर जिले में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टीम ने गुरुवार को बुदनी, शाहगंज और बक्तरा क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। आरएएफ की भोपाल इकाई ने यह एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी रवि शर्मा और थाना प्रभारी बुदनी उप निरीक्षक संदीप जाट भी उपस्थित रहे। थाना बुदनी के पुलिस बल के साथ आरएएफ कंपनी ने बुदनी कस्बे में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च थाना बुदनी से शुरू होकर पूरे कस्बे, रेलवे स्टेशन और माना क्षेत्र से होते हुए ओवर ब्रिज पर समाप्त हुआ। संवेदनशील और अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर एरिया डोमिनेशन किया गया। शाहगंज में थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के साथ टीम ने कस्बे का भ्रमण किया। यह बिजली ऑफिस से नई बस्ती होकर अटल चौराहा पर समाप्त हुआ। बक्तरा चौकी से बस स्टैंड, सराफा बाजार और मंडी होते हुए भारकच्छ जोड़ तक मार्च निकाला गया, जिसमें एसआई मनोज मालवीय भी मौजूद रहे। यह एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निकाला गया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए आरएएफ द्वारा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *