राजनांदगांव| घुमका पुलिस ने बाड़ी में जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 लाख 85 हजार नगद व चार मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। घुमका पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार को गांव के बाड़ी में जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। जहां से मुकेश तिवारी, मनोज बघेल, शैलेन्द्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा, देवा वर्मा, फागूराम यादव और खेमचंद ऊर्फ पप्पू वर्मा को गिरफ्तार किया गया। जुए की फड़ से 1 लाख 85 हजार रुपए नगद व ताशपत्ती सहित चार मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


