29 को बादल छाएंगे, तापमान भी बढ़ेगा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर अब पश्चिमी राजस्थान तक देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी से एक बार फिर बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। भास्कर न्यूज | बाड़मेर मौसम में आए बदलाव के बाद पश्चिमी राजस्थान में शीत लहर का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से धूप खिली है, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली है। रात का पारा 6 डिग्री से बढ़ कर अब 10.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं दिन का पारा अब भी 24.6 डिग्री है। ऐसे में मंगलवार को भी दिनभर ठंडी हवा चलती रही। रात में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद सर्दी फिर से बढ़ने वाली है। थार के रेगिस्तान में सूरज की तपिश भले ही जानी-पहचानी हो, लेकिन इन दिनों यहां की फिजाओं में सर्द तेवर हैं। पिछले दो दिनों से आसमान साफ है और सुनहरी धूप खिली हुई है, लेकिन यह धूप बेअसर साबित हो रही है।


