संच्चियाय माता मंदिर प्रांगण में निबंध प्रतियोगिता, 140 बच्चों ने लिया भाग

भास्कर न्यूज | बाड़मेर ढाणी बाजार डोला डूंगरी स्थित मां संच्चियाय माता मंदिर प्रांगण में मां संच्चियाय युवा परिषद एवं मां संच्चियाय मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के कुल 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिषद के प्रतियोगिता संयोजक नरेन्द्र कुमार जैन एवं सह संयोजक सुरेश नाहटा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 9 विद्यार्थियों को विजेता घोषित कर बोथरा परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। 106वीं रविवारीय प्रतियोगिता का लाभ पांची देवी पत्नी माणकमल बोथरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भरत कुमार अशोक बोथरा द्वारा लिया गया। इस अवसर पर बोथरा परिवार का अभिनंदन किया गया। निर्णायक मीनाक्षी वशिष्ठ एवं मीना वडेरा ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। कक्षा 3 से 5 वर्ग में स्वरूप सिंघवी प्रथम, हंसिका जैन द्वितीय और दिव्या खींची तृतीय रही। कक्षा 6 से 8 वर्ग में लता राठौड़ प्रथम, गिरीशा मालू द्वितीय और सोनाक्षी राठौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 से ऊपर वर्ग में छवि श्रीश्रीमाल प्रथम, खुशी सिंघवी द्वितीय और सलोनी सिंघवी तृतीय रही। विशेष सांत्वना पुरस्कार नव्या सिंघवी, लक्षिता वडेरा और किंजल सेतिया को दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य संयोजक नरेन्द्र जैन ने गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के दौरान अश्वनी सेतिया, योगिता जैन, शिखा जैन, पुजारी तनसुख जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *