अमृतसर | अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान में ब्याही भारतीय महिलाओं की बेबसी सामने आई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों पर रोक लगा दी है। पाक भी वीजा नहीं दे रहा। इससे कई भारतीय महिलाएं जो पाक में ब्याही है और जिनके पासपोर्ट भारतीय हैं, बॉर्डर पर ही रोक दी गईं। उनके बच्चे और पति पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्हें जाने की इजाजत दी गई। इस फैसले से परेशान महिलाएं बॉर्डर पर ही रोने लगीं। कई ने विरोध जताया। अब तक कुल 392 भारतीय वापस आए हैं, वहीं 229 पाकिस्तानी यहां से गए। इनमें शुक्रवार को 191 पाकिस्तानी वापस गए, जबकि 287 भारतीय आए। पांच साल के बेटे को कैसे अकेले भेज दूं : दिल्ली की सादिया अल्वी ने कहा, “मैं दिल्ली की रहने वाली हूं। मेरी शादी कराची में हुई थी। मेरे पांच साल के बेटे अज़ान के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है। हम कुछ समय पहले भारत आए थे। अब वापस पाकिस्तान जाना चाह रही हूं, लेकिन वीजा खत्म हो चुका है। बेटा अकेले नहीं जा सकता। एक मां अपने बच्चे से अलग कैसे रह सकती है? मैं बहुत परेशान हूं। विषम परिस्थिति के कठोर प्रहार और मजबूत विचार से ही चरित्र का निर्माण होता है। भास्कर एक्सक्लूसिव भारत सरकार के सख्त फैसलों से बौखलाए पाकिस्तान ने अपने अफगानिस्तान से यहां आने वाले ट्रकों को रोक दिया है। सूत्रों ने बताया कि इस समय अफगानिस्तान से भारत के लिए ड्राईफ्रूट के ट्रक आने थे। लेकिन सुबह अचानक पाकिस्तान सरकार ने इन ट्रकों को आईसीपी अटारी पहुंचने वाले रास्ते को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। लगभग 35 ट्रक अफगानिस्तान से भारत आने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए थे। इस समय ट्रक पाकिस्तान में ही मौजूद है। गौरतलब है कि अटारी सड़क सीमा पर स्थित आईसीपी पर अफगानिस्तान से रोजाना ड्राईफ्रूट के करीब 35 से 40 ट्रक पहुंच रहे थे। लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ अफगानिस्तान के हो रहे कारोबार को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जानकारों के मुताबिक 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ कारोबार करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। इस कारण आईसीपी अटारी के अलावा कश्मीर से होने वाला कारोबार भी बंद कर दिया था। लेकिन उस समय पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान को भारत के साथ ट्रेड करने के लिए अपनी जमीन से रास्ता दे दिया था। सेंसेक्स 79,212.53 -588.90डॉलर 85.40 +0.07 अधिकतम न्यूनतम(अधिकतम). पाक की बौखलाहट: अफगानिस्तान से भारत आने वाले ड्राईफ्रूट के 35 ट्रक रोके दिल्ली 42.2 20.342.0 मुंबई 34.3 24.633.0 पंजाब का इकलौता आज़ाद सोच वाला अख़बार तापमान (डिग्री सेल्सियस) आज का अनुमान पंजाब कुल पेज = 18 मूल्य ~ 4.00 | वर्ष 18, अंक 131, महानगर बिछड़ने का गम : भारत की रहने वाली जाकिया िफरदौस की हाल में पाक नागरिक साहिबजादा मुनादी अहमद से शादी हुई थी। जाकिया का पासपोर्ट भारतीय है। इस कारण वह पति के साथ पाक नहीं जा सकी।


