पुलिस कमिश्नर ने 14 पुलिस थानों के इंचार्ज के तबादले किए

लुधियाना| लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने शुक्रवार को 14 पुलिस थानों के इंचार्ज बदले हैं। इसके अलावा बड़े स्तर पर एएसआई स्तर के अधिकारियों को भी तब्दील किया गया है। इंस्पेक्टर बिट्टन कुमार को साइबर सेल का एडिशनल चार्ज, ट्रैफिक जोन में तैनात इंस्पेक्टर मधुबाला को थाना सराभा नगर, साइबर सेल के इंस्पेक्टर सतबीर को मीडिया सेल, हरप्रीत सिंह को थाना डिविजन नंबर 4, इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह को थाना हैबोवाल, परमवीर सिंह को थाना दुगरी, राजिंदर पाल को थाना कोतवाली, अमृतपाल शर्मा को डिविजन नंबर 8, विक्रमजीत को डिविजन नंबर 5, विजय कुमार को डिविजन नंबर 3 से मोती नगर शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा कुछ चौकी इंचार्जों और एसआई व ए एसआई स्तर के अधिकारियों को भी बदला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *