जुलाई का महीना बहुत खास रहेगा। इस महीने सावन माह शुरू होने के साथ-साथ कुल 6 बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं। पंडित राम अवतार के अनुसार ग्रह-बृहस्पति गुरु, शुक्र, मंगल, बुध, सूर्य और शनि-अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों के बदलावों का असर वैसे तो सभी राशियों पर दिखाई देगा। परंतु 6 राशियों को इस दौरान तरक्की, धन और सम्मान से जुड़े कई मौके मिल सकते हैं। इन ग्रहों की चाल बदलने से कई लोग देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है और फंसा हुआ धन मिल सकता है। जबकि मान-सम्मान की प्राप्ति होने के साथ-साथ नए काम भी शुरू हो सकते हैं। जुलाई का यह महीना आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। सावन के आगमन के साथ-साथ ग्रहों का यह महापरिवर्तन कई लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाएगा। पंडित राम अवतार के अनुसार इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र, कर्मफल दाता शनि, समृद्धि के कारक गुरु, व्यापार के दाता बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में बदलाव होगा। वहीं 9 जुलाई को गुरु ग्रह बृहस्पति मिथुन राशि में रात 10:50 बजे उदय होंगे। 13 जुलाई: शनि देव मीन राशि में सुबह 7:24 बजे वक्री हो जाएंगे। 16 जुलाई सूर्य देव कर्क राशि में 5:17 शाम को प्रवेश करेंगे। 18 जुलाई बुध ग्रह कर्क राशि में सुबह 9:45 बजे वक्री हो जाएंगे। 24 जुलाई बुध ग्रह कर्क राशि में शाम 7:42 बजे अस्त हो जाएंगे। 26 जुलाई शुक्र ग्रह मिथुन राशि में सुबह 8:45 बजे प्रवेश करेंगे। 28 जुलाई: मंगल ग्रह कन्या राशि में शाम 7:02 बजे गोचर करेंगे। इस महीने बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना करने से कई राशियों के लोगों में सकारात्मक उर्जा आएंगी। इस अवधि में, बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करना अत्यंत लाभकारी रहेगा। उनकी आराधना से ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है


