लुधियाना|जुलाई में सिर्फ एक-दो दिन ही सबसे अधिक दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ था, लेकिन अगस्त में मौसम जुलाई के मुकाबले काफी गर्म चल रहा है, क्योंकि मानसून पिछले एक सप्ताह से कमजोर है। पिछले कुछ दिनांे से लगातार दिन का तापमान 34-35 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को भी दिन का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे दिन के समय भीषण उमस वाली गर्मी देखने को मिली है। वहीं तीखी धूप ने भी बुरा हाल किया। मौसम विभाग की मानें तो अभी अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन 9 से 12 अगस्त तक बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान भी 31 से 32 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम पारे में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, शुक्रवार को ये 26 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि आगे भी इसी तरह रहेगा। बता दें कि इस मानसून सीजन में 1 जून से लेकर 8 अगस्त तक 335 एमएम बारिश रिकार्ड हो चुकी है, जो सामान्य से 25 फीसदी सरप्लस है। 260 ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान 320 330 10अगस्त 9अगस्त अधिकतम


