जुलूस में पत्थर फेंका, मां के शेर पर लगा:सागर में युवकों ने आर्मीमैन से अभद्रता की; यात्रा में हंगामा करने पर FIR

सागर के देवरी में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान युवकों ने जमकर हंगामा किया। रिटायर्ड आर्मीमैन समेत समिति सदस्यों के साथ गालीगलौज करते हुए पत्थर फेंके गए। पत्थर मां दुर्गा प्रतिमा के शेर को जाकर लगा। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। विवाद के दौरान का वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी हेमंत चौरसिया निवासी कुसुम विहार कालोनी ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि मैं भारतीय सेना के सैनिक पद से रिटायर्ड हूं। गुरुवार को देवरी में दुर्गा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। रात करीब 10.30 बजे मैं अपने समिति के लोगों के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का चल समारोह निकाल रहा था। जैसे ही मैं और मेरे समिति के सदस्य दुर्गा प्रतिमा के साथ नगर पालिका चौराहे पर पहुंचे। तभी वहां पर शराब के नशे मे गोलू लोधी, गोपाल राजपूत, अंशुल मेहरा और अखलेश यादव आए। गाली देने से रोका तो पत्थर मारने लगे
आरोप है कि उन्होंने बगैर किसी बात के मुझे और समिति के सदस्यों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। गालियां देने से मना किया तो उन्होंने सड़क किनारे डले पत्थर उठाकर मारना शुरू कर दिया। हम लोगों ने पत्थर से बचने का प्रयास किया। तभी एक पत्थर मां दुर्गा प्रतिमा के शेर के मुंह पर लगा। विवाद होते देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *