जुवेनाइल होम से भागे दो नाबालिग पीछा कर दबोचे

लुधियाना| लुधियाना में मंगलवार रात जुवेनाइल जेल से दो नाबालिग हवालाती फरार होने की कोशिश में कामयाब हो गए, हालांकि समय रहते पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार, जालंधर पुलिस कदियों को जुवेनाइल जेल में छोड़ने के लिए मंगलवार रात लुधियाना पहुंची थी। इस दौरान दो नाबालिग पुलिस कर्मी को धक्का देकर भाग निकले। एक नाबालिग मछली मार्केट की ओर भागा जबकि दूसरा सिधवा केनाल नहर में कूद गया। पुलिस ने पहले नहर में कूदे नाबालिग को काबू किया। फिर दूसरे नाबालिग को भी पीछा कर पकड़ लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *