माणुके में कबड्डी खिलाड़ी गगनदीप सिंह की हत्या किसी कबड्डी टूर्नामेंट या खेल से जुड़ी नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश का ही नतीजा है। लुधियाना देहाती के एसपी डी राजन शर्मा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि दोनों ही पक्षों के लोग आपराधिक छवि के थे। सोमवार सुबह पहले गगनदीप और उसके साथी एकम ने ही आरोपी गुरुसेवक सिंह उर्फ मोटू को गांव में घेरकर ललकारा और मारपीट शुरू की थी। इसके बाद ही गुरसेवक ने मोगा और अन्य जिलों से 5–6 मोटरसाइकिलों और कार में सवार होकर आए हमलावरों ने ही गगनदीप ने ही घेराव किया था। वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। शर्मा ने बताया कि गगनदीप उर्फ बाबा पर भी पहले पांच के करीब आपराधिक मामले दर्ज थे। दूसरी और पुलिस ने गगनदीप की मां गुरमीत कौर के बयानों पर गुरसेवक उर्फ मोटू, निक्का सिंह उर्फ घालू, प्रदीप दास उर्फ पप्पा, जसपाल सिंह हंसा (सभी निवासी माणुके) और गुरदीप सिंह निवासी राखे रोड, बदनी कलां मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शर्मा ने बताया कि गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


