बेदर्द सिस्टम: सिविल में नवजातों के साथ ठिठुरीं माएं, हीटर बंद

लुधियाना| पिछले एक हफ्ते से शहर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार सुबह हालांकि धुंध नहीं पड़ी लेकिन, लेकिन पूरा दिन बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन इससे लोगों को खास राहत नहीं मिली। दिनभर कोल्ड वेव चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की गिरावट आई और यह 7.6 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार पड़ रही ठंड और कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नवजात और मां के लिए गर्म वातावरण अनिवार्य सर्दियों में प्रसूताओं और नवजातों के लिए गर्म वातावरण बेहद जरूरी होता है। डिलीवरी के बाद महिला का शरीर कमजोर रहता है और ठंड लगने से इंफेक्शन, दर्द और रिकवरी में देरी का खतरा बढ़ जाता है। नवजात शिशुओं में शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कम होती है, ऐसे में ठंड उन्हें प्रभावित कर सकती है। शहर कोल्ड वेव की चपेट में पर अस्पताल में मरीजों के लिए लगे हीटर चलाए ही नहीं डॉ कंवलजीत कौर, गायनेकोलॉजिस्ट भास्कर एक्सपर्ट सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ ब्लॉक में ठंड के बीच गंभीर लापरवाही सामने आई है। हर वार्ड में हीटर तो लगाए गए हैं, लेकिन वे चल ही नहीं रहे। मंगलवार दोपहर एक बजे तक तीन सीजेरियन डिलीवरी हुईं और ऑपरेशन के बाद जब प्रसूताओं को नवजात बच्चों के साथ वार्ड में शिफ्ट किया गया, तो वहां भी हीटर बंद मिले। ठंड में कांपते नवजात और ऑपरेशन से निकली महिलाओं को गर्माहट की सख्त जरूरत थी, लेकिन स्टाफ को इस संवेदनशील स्थिति की कोई परवाह नहीं दिखी। एमसीएच वार्ड में लगे हीटर जो बंद थे, जबकि मरीजों को ठंड से बचाने के लिए परिजनों ने कंबल ओढ़ाए। केस 1: शिवाजी नगर की सुषमा की सीजेरियन डिलीवरी हुई। महिला को वार्ड में शिफ्ट किया तो घरवालों ने चार कंबल दिए हुए थे, जबकि वहां हीटर मौजूद होने के बावजूद बंद था। नवजात भी वहीं परिजनों की गोद मे था। लेकिन स्टाफ ने हीटर चालू करने की जहमत नहीं उठाई। केस 2: फोकल प्वाइंट की सरस्वती की मंगलवार को डिलीवरी हुई। नवजात के साथ जब उसे वार्ड में लाया गया, वार्ड में लगा हीटर बंद पड़ा रहा। केस 3 : ताजपुर रोड की नीलम को भी बेटा होने के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया जहां हीटर लगा तो था, लेकिन बंद। आज भी चलेगी कोल्ड वेव, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान अगले तीन दिनों तक तापमान दो से तीन डिग्री तक गिरेगा। सुबह और देर रात के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहने। आज भी कोल्ड वेव चलेगी और घना कोहरा पड़ेगा। वहीं 12 जनवरी तक घना कोहरा पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *