जूनियर एडिटर प्रतियोगिता में जीएन कॉन्वेंट के 51 छात्रों ने भाग लिया

गढ़वा | देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर अखबार द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, लेखन कौशल और समसामयिक विषयों की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित जूनियर एडिटर प्रतियोगिता में गढ़वा शहर के जी एन कॉन्वेंट स्कूल के कुल 51 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में खासा उत्साह और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और समसामयिक विषयों पर अपने विचार लिखने का अवसर दिया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने शिक्षा का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल मीडिया का प्रभाव, खेलों का महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी तथा नैतिक मूल्यों जैसे विषयों पर अपनी लेखन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सरल भाषा में प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। जिससे उनकी रचनात्मक सोच और जागरूकता झलकेगी। मौके पर विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे बच्चों में रचनात्मक लेखन के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर के इस शैक्षणिक प्रयास की सराहना की। दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताया। मौके पर दैनिक भास्कर के पंकज सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं देश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को देश के राष्ट्रपति से सम्मानित कराया जाएगा। मौके पर उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर,जूनियर विंग के इंचार्ज शिक्षक खुर्शीद आलम, वीरेंद्र शाह, मुकेश भारती,विकास कुमार,दिनेश कुमार, नीरा शर्मा,सरिता दुबे, नीलम कुमारी,सुनीता कुमारी, चंदा कुमारी, शालिनी कुमारी, पूजा प्रकाश, श्वेता कुमारी, संतोष प्रसाद आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *