जूनियर को स्कूटी मिली तो सीनियर छात्राओं ने प्रदर्शन कर जताया रोष

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के अधिकारियों की मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। उनकी इस लापरवाही के कारण गुरुवार को छात्राओं को प्रदर्शन करना पड़ा। मामले के अनुसार वर्ष 2022-23 की योजना के तहत अब तक योग्य छात्राओं को स्कूटी नहीं दी गई, जबकि अब 2023-24 की छात्राओं को स्कूटी वितरित की जा रही है। इस तरह से जब जूनियर छात्राओं को स्कूटी मिली तो उनसे पहले की स्कूटी से वंचित सीनियर छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने शिक्षा संकुल में प्रदर्शन किया और कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय में स्कूटी दिलाने का ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि उनसे बाद की छात्राओं को स्कूटी दी जा रही है और वे अब तक वंचित है। यह तो उनके साथ अन्याय है। सत्र वाइज पहले हमें स्कूटी दी जाए। हमारे से बाद वाली छात्राओं को हमसे बाद में स्कूटी दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *