कालवाड़ रोड पर जलदाय विभाग की ओर से बीसलपुर पानी के लिए पाइन लाइन डाली जा रही है। गुरुवार को लाइन डालते समय जेसीबी ने पीएनजी लाइन को तोड़ दिया। इस दौरान गैस लीकेज होने की वजह से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी को माहौैल हो गया। मामला कालवाड़ रोड स्थित शेखावत मार्ग का है। सूचना मिलने पर टोरेंट कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस सप्लाई को दूसरी लाइन में शिफ्ट किया। इसके बाद टूटी हुई पीएनजी लाइन को ठीक किया गया। क्षेत्र में टोरेंट गैस की ओर से करीब 2 हजार मकानों में पीएनजी सप्लाई की जा रही है। इस संबंध में अब टोरेंट कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि लाइट तोडऩे पर पीएचडी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। उधर, पीएचडी अधिकारियों का कहना है कि टोरेंट कंपनी को डेढ़ मीटर गहराई पर लाइन डालनी चाहिए, लेकिन आधा मीटर पर ही लाइन डाली गई है। इस वजह से लाइन टूट गई। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को टोरेंट कंपनी की शिकायत की जाएगी।


