जून तक अमलतास के पीले फूलों की खूबसूरती रहेगी

लुधियाना| गर्मी के इस महीने में तापमान पिछले पांच दिनों से लगातार 40 डिग्री पार चल रहा है। मंगलवार को भी जिले में तापमान 42 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। आगामी दो दिन तापमान 43-44 डिग्री रिकार्ड होने का अनुमान है, क्योंकि मौसम ड्राई बताया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 मई को बादल छाने के अलावा आंधी-बारिश का अनुमान है। लेकिन तापमान में गिरावट दिन के समय कम ही देखने को मिलेगी। जिले में न्यूनतम पारा मंगलवार को 29.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो लगातार सामान्य से 5 डिग्री अधिक चल रहा है। लुधियाना| पीएयू में अमलतास के पेड़ों पर पीले रंग के फूल खिल चुके हैं। जो जून तक अपनी खूबसूरती बिखेरेंगे। इसके कई औषधीय लाभ भी हैं। आयुर्वेद में इसे पेट से जुड़ी, स्किन और इनफेक्शन सहित विभिन्न तरह की बीमारियों के इलाज के लिए अलग-अलग ढंग से उपयोग किया जाता है। पीएयू के फलोरिकल्चर विभाग के डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि अमलतास के पेड़ों में मई के मध्य में फूल आते हैं और इनका समय जून तक होता है। यूनिवर्सिटी के अंदर ही 50 के तकरीबन पेड़ अमलतास के हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *