जूली ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन

अलवर| नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव केसरपुर और बल्लाना में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जूली ने बताया कि अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि कोष से निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मालाखेड़ा और उमरैण ब्लॉक के प्रत्येक गांव को चारों तरफ हाईवे से जोड़ने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। जूली ने शेर खान के घर से रमजान की दुकान की ओर तथा हंसमुख के घर से मजीद के घर की ओर ग्रेवल सडक निर्माण कार्य, कब्रिस्तान व शमशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन कर ग्रामीणों को सौगात दी। इस अवसर पर उप प्रधान महेश सैनी, सरपंच नुसरत उमरुद्दीन खान, संजीव बारेठ, अलाउद्दीन खान, राहुल पटेल, निहाल सिंह, नवाब खान, अयूब खान, रहमत खान, रामकुंवार, इलियास खान, बनवारी, नितिन धाकड़ आदि मौजूद रहे। विकास कार्यों का लोकार्पण करते जूली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *