जेआईटी क्लर्क अधिक पेमेंट करने में फंसा, हुआ सस्पेंड

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट में मंगलवार को क्लेरिकल स्टाफर पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। उनकी जगह ईओ राजेश चौधरी को तैनात कर दिया गया। बहरहाल, पवन कुमार पर जो लोग उपभोक्ता आयोग में नगर सुधार ट्रस्ट में केस जीते थे, उन्हें अधिक भुगतान करने के आरोप हैं। ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा के कार्यकाल में ऐसे मामलों की जांच आरंभ हुई थी। चर्चित मामला सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन कॉलोनी में 100 गज का प्लॉट खरीदने वाले मनोहर लाल सहगल का है। उन्हें 4 लाख 82 हजार रुपए अधिक भुगतान दिया गया, फिर लेटर भेजकर ये पैसा वापस मांगा गया। पवन कुमार के साथ बाकी स्टाफरों के भी जांच के घेरे में आने की संभावना है। लोकल बॉडीज विभाग के डायरेक्टोरेट ने पवन को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *