भास्कर न्यूज | जालंधर लद्देवाली के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर ऑयल पेंटिंग बनाकर अपलोड करने वाली युवती को 8 हजार रुपए ट्रांसफर किए ताकि वह मां के जन्म दिन पर सरप्राइज के तौर पर उन्हें पेटिंग भेंट कर सके। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसे न तो पेटिंग मिली और न ही युवती पैसे लौआ रही है। हारकर युवक ने साइबर क्राइम में शिकायत दी है ताकि उसके पैसे वापिस मिल सकें। आप के जॉइंट सेक्रेटरी ऋतिक लूथरा ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक युवती की ऑयल पेटिंग बनाते की वीडियो देखी। फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने पैसों के बदले पेंटिंग बनाने की बात कही। लूथरा ने युवती ने पहले 10 हजार रुपए मांगे लेकिन डील 8 हजार रुपए में फाइनल हुई। युवती ने पेंटिंग डिलीवर करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसे पेंटिंग नहीं मिली। वहीं, साइबर क्राइम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला का अकाउंट सीज कर दिया है। लूथरा ने ऐसे ठगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।


