जेआईटी से तीन कॉलोनियों के अलॉटीज ने मांगा बकाया

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट का आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट पर अमृतसर तथा लुधियाना के ट्रस्टों का 110 करोड़ रुपया कर्ज है। दूसरी तरफ 70 करोड़ रुपए की देनदारी की जिम्मेदारी बीबी भानी फ्लैट कांप्लेक्स, सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन और इंदिरापुरम के लोगों से उपभोक्ता आयोग में हारे लगभग 200 केसों की है। इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। इस पर लोग अपने पैसे लौटाने की दलील दे रहे थे। वह केस जीते। लेकिन केस जीतने के बाद भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सोमवार को उक्त तीनों कॉलोनियों की अलॉटीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह के सामने मुआवजे की रकम रिलीज करने की मांग रखी। इसके अलावा ट्रस्ट सेवाओं की कमियां दूर करने, कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करने का मुद्दा रखा गया। ट्रस्ट चेयरमैन ने ये मुद्दे हल करने का भरोसा दिया है। मीटिंग के लिए बीबी भानी फ्लैट अलॉटीज एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह, सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन से मनोहर लाल सहगल और जतिंदर शर्मा पहुंचे थे। दर्शन सिंह ने कहा कि जो 70 करोड़ की देनदारी बन रही है, उसका सालाना ब्याज ही 7 करोड़ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *