जेईई-मेन अप्रैल सेशन के आवेदन आज से शुरू:25 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई, जनवरी सेशन में 14 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। जेईई-मेन 2026 के अप्रैल सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई है। वहीं, जनवरी सेशन में शामिल हुए विद्यार्थियों को अब प्रॉविजनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है, जो फरवरी के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। जेईई-मेन अप्रैल सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी तक चलेगी। जेईई-मेन का जनवरी सेशन 21 से 29 जनवरी के बीच हुआ, जिसमें करीब 14 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार अप्रैल सेशन के आवेदन सभी विद्यार्थियों को करना होगा, जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन परीक्षा दी हुई है, क्योंकि पूर्व में सेशन-1 के लिए ही आवेदन हुआ था। जनवरी सेशन की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी अपने रजिस्टर्ड एप्लीकेशन नंब और पासवर्ड से लॉगइन कर सकेंगें। इन विद्यार्थियों को कोर्स, क्वेशचन पेपर मीडियम एवं एग्जाम शहर चुनने होंगे और फीस का भुगतान करना होगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन की परीक्षा नहीं दी है, उन्हें न्यू रजिस्ट्रेशन कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। ऐसे में दोनों सेशन मिलाकर इस साल इतिहास में सर्वाधिक करीब 16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है। आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई एक अन्य सूचना के अनुसार जेईई-मेन सेशन-1 के विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रेस्पोंस, क्वेशचन पेपर एवं प्रोविजनल आंसर की 4 व 5 फरवरी को जारी किए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज करने के लिए इन्हीं दो दिनों का समय दिया जाएगा। दो दिन बाद यह सभी वेबसाइट से हटा लिए जाएंगे। फाइनल आंसर-की के साथ जेईई-मेन सेशन-1 रिजल्ट 12 फरवरी को जारी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *