ब्यावर में संत रविदास को किया गया याद:’मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का दिया था संदेश, जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अजमेर देहात ने ब्यावर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई। इस अवसर पर रविदास सर्किल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजमेर देहात देवीशंकर भूतड़ा के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संतगुरु रविदास ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश दिया। उन्होंने समाज को सिखाया कि मन की शुद्धता से ही सच्चा सुख प्राप्त किया जा सकता है। भूतड़ा ने जोर दिया कि मन को पवित्र रखकर ही व्यक्ति समाज और देश के हित में कार्य कर सकता है। संत रविदास ने दिया था मानवता का संदेश
पूर्व विधायक भूतड़ा ने आगे कहा कि संत रविदास ने अपना पूरा जीवन इंसानियत, समरसता और समानता के लिए समर्पित किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक द्वेष के विरुद्ध संघर्ष करते हुए मानवता का संदेश दिया। उनके योगदान के कारण वे युगों तक स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, पूर्व जिला मंत्री बृजकिशोर शर्मा, शिवप्रकाश सामरिया, महाराणा प्रताप मंडल ब्यावर से रवि चौहान, महामंत्री सत्येंद्र यादव, संतोष जाग्रत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, शिखा गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान, पुरण चौहान, दिलीप दगदी, नवीन तंवर और भावेश जाग्रत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *