जेएनवीयू महिला फुटबॉल की टीम वेस्ट जोन मुकाबले में भाग लेने अवध विवि रवाना हुई

जोधपुर | जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम अवध में होने वाले अखिल भारतीय वेस्ट जोन टूर्नामेंट में भाग लेने अवध विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुई। चौपासनी महाविद्यालय में खेल प्रभारी बिशनसिंह भाटी व प्राचार्य जयसिंह राठौड़ की देखरेख में हुए प्रशिक्षण शिविर के बाद जेएनवीयू की महिला फुटबॉल टीम की घोषणा की गई। इसमें ममता, रक्षा, भावना, किरण, चंदा, पलक, सिद्धि, दिव्यदर्शना, कनिष्का, दिव्या, रेखा, प्रमिला, सलमा, अभिराज, दिव्यांशी, भुवनेश्वरी, वंशिका, किरण को शामिल किया गया। मैनेजर तस्लीमा बानो होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *