जेएलएन अस्पताल में जम्मू-कश्मीर का स्टूडेंट तारों पर चढ़ा,VIDEO:वार्ड से बाथरूम जाने के लिए बोलकर निकला था, उर्स में दोस्तों के साथ आया था अजमेर

अजमेर के जेएलएन अस्पताल की न्यू मेडिसिन बिल्डिंग की पार्किंग में जम्मू कश्मीर के रहने वाले नीट स्टूडेंट के इलेक्ट्रिक तारों पर लटकाने का मामला सामने आया है। मरीज को लटका देखा अस्पताल में हड़कंप मच गया। गार्ड की सूचना पर स्टाफ और डॉक्टर पार्किंग में पहुंचे। करीब आधे घंटे तक हुई समझाइश के बाद मरीज नीचे उतरा और वापस उसे वार्ड में भर्ती करवाया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में मरीज के परिजनों से संपर्क किया गया। रविवार को जम्मू कश्मीर से परिवार अजमेर पहुंचा और युवक को अपने साथ वापस लेकर रवाना हो गए। इलेक्ट्रिक तारों पर चढ़ने का वीडियो सोमवार को सामने आया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा था। हालांकि वह तारों पर क्यों चढ़ा इसकी जानकारी नहीं है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने मामले में कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर स्टाफ से जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाथरूम जाने के बोलकर वार्ड से निकला, पार्किंग में जाकर तारों पर चढ़ा जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को जम्मू कश्मीर निवासी गुलाम अहमद(24) को एक ऑटो चालक की ओर से जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक को न्यू मेडिसिन बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वार्ड में भर्ती किया गया। 2 जनवरी को वह बाथरुम जाने के बोलकर वार्ड के पीछे के गेट से नीचे पार्किंग में पहुंच गया। पार्किंग में जाकर लिफ्ट के पास इलेक्ट्रिक तारों के ऊपर जाकर चढ़ गया। वहां से गुजर रहे गार्ड ने उसे देख लिया और स्टाफ को इसकी सूचना दी गई। आधे घंटे तक समझाने के बाद उसे वापस नीचे उतारा गया और वार्ड में भर्ती करवा कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। रविवार को परिजन जम्मू कश्मीर से अजमेर पहुंचे और मरीज को अपने साथ वापस ले गए। दोस्तों के साथ उर्स में आया था अजमेर, नीट की तयारी कर रहा मरीज के भाई जाहिर ने बताया कि उसका भाई गुलाम अहमद नीट की तयारी कर रहा है। 28 दिसंबर को वह अजमेर दरगाह उर्स में जियारत करने के लिए दोस्तों के साथ गया था। पिता आर्मी से रिटायर्ड है। उन्हें अस्पताल से भाई के भर्ती होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अजमेर पहुंचे और वापस भाई को लेकर घर जा रहे हैं। मरीज के भाई ने बताया कि अभी तक भाई ने सिर्फ इतना कहा कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया था। बाकी उसकी हालत ठीक नहीं लग रही है। घर पहुंचने पर ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा। भाई की स्थिति ऐसी क्यों हुई इसकी जानकारी उसके ठीक होने पर ही पता चल पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *