चाईबासा| टाटा रोड बाइपास पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नारेबाजी कर उत्साह दिखाया गया। 23 अप्रैल 2025 को संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष करन महतो ने हीरालाल हेम्ब्रम को जिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। उन्हें झारखंडियों के हक-अधिकार की लड़ाई और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी गई। स्वागत करने वालों में सूरज मुंडुया, संजय कुंकल, सूरज देवगम, घोड़े सुंडी, रोहित कुमार, कार्तिक पान, रांधो हेम्ब्रम, रमेश पान, राज मुंडुंया, दीनबंधु हेम्ब्रम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


