रांची | झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (जेएसओयू) के वीसी प्रो. टीएन साहू द इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन के 107वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गए हैं। वहां उन्होंने विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत पर अपना विचार रखा। कांफ्रेंस 27 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 30 दिसंबर तक चलेगा।


