जेएससीए के नेतृत्व में अंतर जिला अंडर 16 में गढ़वा ने लोहरदगा को 9 विकेट से हराया

भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बीएस साहू क्रिकेट स्टेडियम लोहरदगा में खेले गए मैच में गढ़वा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा जिले को 9 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लोहरदगा की टीम 47.5 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरव सिंह ने 77 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। गढ़वा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्पित कुमार गिरी, तौकीर आलम और आयुष कुमार ने 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। जबकि सम्राट सिंह और हर्षित कुमार गिरी ने एक एक विकेट लेने में सफल रहे। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा अंडर 16 की टीम ने बेहतरीन संयम और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए मात्र 40 ओवर में ही मात्र एक विकेट खोकर 158 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। गढ़वा की जीत में दो सगे भाइयों अर्पित कुमार गिरी ने नाबाद 83 रन (95 गेंद, 12 चौके) की शानदार पारी खेली। जबकि हर्षित कुमार गिरी ने 128 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच हुई अटूट साझेदारी ने जीत को आसान बना दिया। अपने उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अर्पित कुमार गिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत पर संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है। गढ़वा के इस उपलब्धि पर गढ़वा जिले के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी एस एस वर्मा एवं नवनीत शुक्ला ने बताया की गढ़वा जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों मे वह क्षमता है। जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपना बेहतरीन खेल दिखा सकते है। आज जिस तरह से दोनों भाइयों ने क्रिकेट खेला है। वह आने वाले दिनों में एक अच्छा संकेत है। हमलोग बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर भी गढ़वा के खिलाड़ियों को देखना चाहेंगे। आज टीम बेहतरीन खेल दिखा रही है। इसमें जिला क्रिकेट संघ का भी योगदान है सभी बधाई के पात्र है। गढ़वा की टीम में शामिल खिलाड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *