पांच कुंडीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले कलश यात्रा कल, तैयारी पूरी

भास्कर न्यूज |गढ़वा गढ़वा प्रखंड के गोढ़ेया गांव में रघुनाथ बाबा यज्ञ समिति की ओर से पांच कुंडीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर 20 जनवरी को कलश जलयात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ समिति की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। संतश्री वशिष्ठ नारायणाचार्य स्वामीजी महाराज के देखरेख में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ का समापन 25 जनवरी को किया जाएगा। इस संबंध में महायज्ञ के संयोजक सह समाजसेवी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 12 सालों के बाद यह महायज्ञ इस गांव में आयोजित किया जा रहा है। 20 जनवरी को 301 कलशों के साथ जलयात्रा यज्ञ मंडप फुलवारी से निकाली जाएगी। कोयल व तहले नदी के संगम तट से कलश में विधिविधान के साथ जल भरकर वापस यज्ञमंडप श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद 21 जनवरी को पंजांग पूजन, अरणी मंथन व यज्ञ का प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान प्रवचनकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य स्वामी ब्रह्मदेवजी महाराज, शिवानी दूबे और मारूती किंकरजी महाराज के साथ डॉ सीतारमण पांडेय मौजूद रहेंगे। यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार उपाध्याय, सचिव अजय कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, अरूण कुमार आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *