16वीं पुण्यतिथि पर कैथोलिक समुदाय ने स्व. फादर जोन डैनी को किया याद

चाईबासा| रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को फादर जोन जोसेफ डैनी येस की 16वीं पुण्य तिथि मनाी गई। इस अवसर पर चर्च में सुबह 7:00 बजे एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन उनके याद में किया गया। मिस्सा पूजा संपन्न होने के बाद चर्च परिसर में उनके कब्र पर पल्ली पुरोहित निकोलस केरकेट्टा की अगुवाई में उनकी आत्मिक शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इससे पूर्व पल्ली पुरोहित ने फादर जोन डैनी के कब्र पर आशीष जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। इसके उपरांत फादर निकोलस केरकेट्टा, फादर यूजिन एक्का व फादर अगस्टीन कल्लू ने कब्र पर बारी बारी से पुष्प चढ़ाकर फादर जॉन डेनी का श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी कैथोलिक विश्वासियों ने कब्र के पास बारी बारी से कैंडल जलाकर फादर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर काफी संख्या में ब्रदर, सिस्टर्स तथा विश्वासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *