जेके लक्ष्मी सीमेंट का गबन करने वाला गिरफ्तार:ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर ने दिया घटना को अंजाम

दुर्ग जिले की नंदनी पुलिस ने जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री से निकले कंसाइनमेंट को गबन कर दूसरी जगह बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी सीमेंट कंपनी में काम करने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी का मैनेजर है। नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उनके यहां एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी से 1300 बैग सीमेंट दिए गए आर्डर पर निकली थी, लेकिन वो वहां ना पहुंचकर बीच रास्ते से गायब हो गई है। गबन की गई सीमेंट की कीमती 5 लाख 85 हजार रुपये थी। पुलिस ने मामले में की जब तहकीकात की तो सुपरवाईजर किशोर कुमार कौशल और महेश कुमार यादव सहित अन्य ने बताया कि जैन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सीमेंट को भेजा गया था। सीमेंट को ईमरान पारिक के ट्रक में लोड किया गया था। वाहन चालक जय प्रकाश यादव ट्रक क्रमांक CG 06 GQ 7201 में 700 बैग सीमेंट को लोडकर निकला था। वो वर्धा वेयर हाउस महाराष्ट्र के लिये व बुसरा मोकाती के निकला था। वहीं दूसरा ट्रक CG15 DC 7860 का चालक जागीर अली 600 बैग सीमेंट को कापसी वेयर हाउस महाराष्ट्र के लिये लेकर निकला था। दोनों ट्रकों में 5 लाख 85 हजार रुपये का सीमेंट लोड था, जो जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी अहिवारा से निकले थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि ट्रकों को जहां पहुंचना था वहां नही पहुंचाकर दूसरी जगह भेज कर बेज दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर किशोर कुमार कौशल को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना कबूल लिया है। आरोपी की निशादेही पर अलग-अलग स्थानो से 1300 बैग सीमेंट कीमती 5,85,000 रूपये बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई। सीमेंट दुकान से लाखों की सीमेंट की चोरी आरोपी गिरफ्तार नंदनी पुलिस ने एक सीमेंट दुकान से 12 लाख 73 हजार 359 रुपए की सीमेंट चोरी कर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अहिरवारा निवासी डॉ. मुकेश खुबवाली ने दो साल पहले मामला दर्ज कराया था। उसने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से 8 अक्टूबर 2022 के बीच उसकी दुकान के सेल्समैन लोमस यादव (39 साल) निवासी डोगरिया थाना नंदनी नगर ने 12 लाख 73 हजार 359 रुपये की सीमेंट का गबन कर फरार हो गया है। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *