तहसीलदार से दुर्व्यवहार-मारपीट करने वाले टीआई को मिला थाना:बिलासपुर में थानेदारों का तबादला, तोप सिंह कोटा थाना प्रभारी, हटाए गए ACCU प्रभारी, रविकांत को दी जिम्मेदारी

बिलासपुर में एसएसपी रजनेश सिंह ने थानेदारों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें तहसीलदार से दुर्व्यवहार व मारपीट करने वाले तोप सिंह नवरंग को कोटा थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ प्रदीप आर्य को सकरी थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि, ACCU प्रभारी को हटाकर रविकांत तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि 16 नवंबर 2024 की रात सरकंडा थाना में रहते हुए टीआई तोप सिंह नवरंग ने बस्तर जिले के करपावंड में पदस्थ‎ नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा व उनके इंजीनियर‎ भाई के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट किया था। इस घटना का वीडियो और ऑडियो भी वायरल हुआ था। मामला सामने आने पर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके चलते आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने टीआई नवरंग को लाइन अटैच कर दिया था। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए थे। बाद में उन्हें जांजगीर-चांपा जिला भेज दिया गया था। फिर बाद में उन्हें फिर से बिलासपुर बुला लिया गया। अब विवादित टीआई तोप सिंह नवरंग को कोटा थाने का प्रभार दिया गया है। बस्तर ट्रांसफर, हाईकोर्ट से स्टे के बाद मिला सकरी थाना
इधर, सिविल लाइन थाने में पदस्थ रहे टीआई प्रदीप आर्या का बस्तर स्थानांतरण हुआ था। इस आदेश के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिस पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिल गया है, जिसके बाद प्रदीप आर्या बिलासपुर में ही पदस्थ हैं। वो पुलिस लाइन में पदस्थ थे। एसएसपी ने सकरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार अनंत को हटाकर प्रदीप आर्या को टीआई बनाया है। ACCU प्रभारी लाइन अटैच, रविकांत तिवारी मिली जिम्मेदारी
वहीं, एसएसपी ने रेंज स्तरीय साइबर थाना के टीआई विजय चौधरी को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही यहां पदस्थ एसआई अजय वारे को भी हटा दिया गया है। एसीसीयू के टीआई राजेश मिश्रा व पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रविकांत तिवारी की साइबर थाना में पोस्टिंग की गई है। वहीं, अजय वारे को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए रिलीव कर दिया है। दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह ACCU की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने ये कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *