बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल की गई है। मंडल रेल प्रशासन ने प्लेटफॉर्म 1 पर मिस्टिंग मशीन की सुविधा शुरू की है। 6 मई से यह सिस्टम चालू हो गया है। मिस्टिंग सिस्टम का मेंटेनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल प्रशासन के मुताबिक, प्लेटफॉर्म 1 पर लगाए गए मिस्टिंग सिस्टम से ठंडी बारीक फुहारें निकल रही हैं। इससे यात्रियों को गर्मी से राहत मिल रही है। यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को देखते हुए मिस्टिंग मशीनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बिलासपुर जोन भारतीय रेलवे को सर्वाधिक आय देने वाला जोन है। दैनिक भास्कर ने इस जंक्शन के प्लेटफॉर्म की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, जिस पर रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। प्लेटफॉर्म 6, 7 और 8 के बंद पंखे और मिस्टिंग सिस्टम पर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद रेल प्रशासन सुधार की कार्रवाई की।


