जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में चार्जशीटेड 60 भ्रष्ट लोक सेवकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई कोर्ट के जज पीके शर्मा ने सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर शुक्रवार को संज्ञान लिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी किया है। इसके लिए अदालत ने 15 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। सीबीआई ने 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए अक्टूबर में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 60 भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें 28 अफसरों का नाम शामिल हैं। इनमें कई ऐसे नाम भी हैं जो वर्तमान में एसपी बनकर जिला संभाल रहे हैं।


